मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-May-2024 03:03 PM
By First Bihar
DESK : तेलंगाना की हैदराबाद सीट से ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को वोट देने पहुंची मुस्लिम महिलाओं का बुर्का उठाकर उनका चेहरा देखना भारी पड़ गया। बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मालकपेट थाने में केस दर्ज कराया गया है। माधवी लता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र की जांच कर रही हैं।
इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीजेपी उम्मीदवार वोट देने आई महिला मतदाताओं से उनका बुर्का हटवाकर उनके चेहरे का मिलान उनके पहचान पत्र से कर रही हैं। इतना ही नहीं, बीजेपी नेता मुस्लिम महिलाओं से उनकी पहचान बताने को भी कह रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ आईपीसी की धारा-171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-132 के तहत दर्ज किया गया है।
पूरे मामले पर बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता का कहना है कि उनके द्वारा मुस्लिम महिलाओं से उनकी पहचान वेरिफाइ करने का अनुरोध किया था। और ऐसा करना कोई गलत काम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद उम्मीदवार हैं और कानूनी तौर पर एक प्रत्याशी को मतदाता के पहचान पत्र की जांच करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी बात को बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है तो इसका मतलब है कि वह डरा हुआ है।
बता दें कि चौथे चरण में देश के 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। जिसमें हैदराबाद की सीट भी शामिल है। इस सीट से बीजेपी ने माधवी लता को अपना उम्मीदवार बनाकर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि इस सीट से कांग्रेस के मो. वलीउल्लाह समीर भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।