Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट
27-Sep-2020 02:48 PM
PATNA: विधानसभा चुनाव में एनडीए के अंदर सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. लोक जनशक्ति पार्टी और बीजेपी के बीच अब तक के सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है. एलजेपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सीट बंटवारे पर बीजेपी से उसकी कोई बातचीत नहीं हुई है. जल्द ही बीजेपी से एलजेपी का गठबंधन टूट सकता है. अकाली दल के बाद बीजेपी की एक और पुरानी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी अपना रास्ता अलग कर सकती है.
बीजेपी और एलजेपी के पीछे सीट शेयरिंग को लेकर फंसी गाड़ी यह संकेत दे रही है कि अब जल्द ही बीजेपी से एलजेपी का गठबंधन टूट सकता है. अकाली दल के बाद बीजेपी की एक और पुरानी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी अपना रास्ता अलग कर सकती है. एलजेपी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि सीट बंटवारे पर अब तक एलजेपी के साथ बीजेपी की कोई बातचीत नहीं हुई है और सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर आ रही तमाम खबरें बेबुनियाद है.
एलजेपी पहले ही कह चुकी है कि वह 143 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. हालांकि उसने जनता दल यूनाइटेड के खिलाफ भले ही उम्मीदवार देने का ऐलान किया हो, लेकिन बीजेपी के खिलाफ एलजेपी अपना कैंडिडेट देने की तैयारी में नहीं है. अब देखना होगा कि अगर बीजेपी से एलजेपी के रिश्ते खत्म होते हैं तो क्या चिराग पासवान सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार देते हैं.