अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Sep-2023 11:22 AM
By First Bihar
DELHI: संसद के विशेष सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है। बीजेपी सांसद द्वारा बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में स्पीकर ओम बिड़ला ने लोकसभा सचिवालय को विशेष निर्देश दिया है। स्पीकर ने लोकसभा सचिवालय को सारे एविडेंल कलेक्ट करने को कहा है।
दरअसल, लोकसभा में चंद्रयान 3 की सफलता पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी सदन में बोल रहे थे। इसी दौरान बसपा सांसद दानिश अली ने उन्हें बीच में टोक दिया था। जिसके बाद रमेश बिधूड़ी बिफर गए थे और दानिश अली के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया था। जिस पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने बीच-बचाव किया था और बिधूड़ी की तरफ से खेद प्रकट किया था। जिसके बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ था।
इसको लेकर देशभर में सियासत गर्म हो गई थी। बसपा सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। बिधूड़ी के अमर्यादित बयान का विपक्ष के तमाम दल निंदा कर रहे हैं। कांग्रेस ने भी स्पीकर से मांग की है कि बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले दिनों लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी से बात की थी। स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए रमेश बिधूडी को चेतावनी दी थी कि वे भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें।
मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी सांसद के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा सचिवालय को आदेश दिया है कि सदन की कार्यवाही के समय जब चंद्रयान-3 पर चर्चा हो रही थी, उस समय के सारे रिकॉर्ड कलेक्ट कर, उनके सामने पेश किए जाए। वहीं सदन के अन्य सदस्यों द्वारा दिए गए पत्र को भी इसमें शामिल करने को कहा गया है। सभी तथ्यों की जांच के बाद स्पीकर मामले को एथिक्स कमेटी को भेज सकते हैं। ऐसे में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है।