ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / politics / BJP विधायक का चुनावी ड्रामा: पहले कान पकड़कर उठक-बैठक की, अब कर रहे...

BJP विधायक का चुनावी ड्रामा: पहले कान पकड़कर उठक-बैठक की, अब कर रहे हैं तेल मालिश

26-Feb-2022 03:26 PM

DESK: चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोग क्या-क्या ना करते हैं। हम बात कर रहे हैं यूपी चुनाव में किस्मत अजमा रहे सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के सिटिंग विधायक और बीजेपी प्रत्याशी भूपेश चौबे की। जो कभी नंगे पांव चुनाव प्रचार करते नजर आते हैं तो कभी कान पकड़ कर उठक बैठक करते दिखते हैं। अब बीजेपी प्रत्याशी भूपेश चौबे तेल मालिश करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी के इन हरकतों को देख लोग भी हैरान हैं। कुछ लोग इसे दिखावा बता रहे हैं तो वही कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि राजनीति में बने रहने के लिए साम-दाम-दंड भेद का इस्तेमाल प्रत्याशी द्वारा किया जा रहा है। 


रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी भूपेश चौबे इन दिनों चुनाव में अपनी अलग ही पहचान बना रहे हैं। चुनाव में प्रत्याशी बनने के बाद जब वे प्रचार करने निकले थे उस वक्त भी इनकी चर्चा खूब हुई थी। उस समय भूपेश चौबे पैरों में बिना चप्पल-जूते पहने ही नंगे पैर चुनाव प्रचार करने के लिए निकल गये। इतना ही नहीं दूसरी बार इन्होंने तो उठक बैठक भी करनी शुरू कर दी। 


बीजेपी के चुनाव कार्यालय में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन के दौरान भी कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से ऐसी बातें सामने आने के बाद बीजेपीप विधायक भूपेश चौबे मंच पर खड़े हो गये और कार्यकर्ताओं से जाने-अनजाने में हुई भूल की क्षमा याचना करते हुए कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगे। मंच से विधायक को उठक-बैठक करता देख वहां मौजूद हर व्यक्ति सकते में आ गया। 


मंच पर मौजूद जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत सहित अन्य नेता उन्हें रोकते रहे। चार बार उठक-बैठक के बाद उन्होंने पांचवीं बार भी प्रयास किया लेकिन तब तक पार्टी नेताओं ने उन्हें रोक लिया। लेकिन अब बीजेपी उम्मीदवार भूपेश चौबे क्षेत्र की जनता को मनाने के लिए प्रचार के दौरान बुजुर्ग लोगों के पैर छूने के साथ ही उनको तेल लगाकर मालिश करते नजर आ रहे हैं।


सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से विधायक और वर्तमान प्रत्याशी भूपेश चौबे इन दिनों चुनाव में अपनी नई-नई हरकतों से मीडिया में छाए हुए हैं। कहीं मंच पर कार्यकर्ताओं के सामने कान पकड़ कर उठक-बैठक कर रहे हैं। तो कहीं क्षेत्र में बुजुर्गों को तेल मालिश करते नजर आते हैं। 


बीजेपी विधायक के इस चुनावी ड्रामे पर छत्तीसगढ़ के मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राजनीति में लंबे समय तक काम करना पड़ता है लेकिन जब क्षेत्र में काम ही नहीं करेंगे तब एक दिन दिखावा करने से कुछ नहीं होगा। जनता सब जानती है। भाजपा विधायक के इन हरकतों की चर्चा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खूब हो रही है। कई लोग कमेंट्स बॉक्स में टिप्पणी भी कर रहे हैं।