ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / politics / महिला दिवस पर BJP प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को...

महिला दिवस पर BJP प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को किया गया सम्मानित

08-Mar-2021 12:13 PM

PATNA : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना सहित पूरे बिहार में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. महिला दिवस के मौके पर बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी इसका आयोजन किया गया. 

बीजेपी प्रदेश कार्यालय  के कर्पूरी सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया और इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित किया गया. 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल,  उपमुख्यमंत्री रेनू देवी,  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहे.  इस कार्यक्रम के दौरान  महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं को शॉल एवं मोमेंटो भेंटकर उनका स्वागत किया. 

इस मौके पर डिप्टी सीएम रेनू देवी ने कहा कि बिहार में महिलाओं को काफी ज्यादा सम्मान दिया जा रहा है. एनडीए की सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है. महिलाओं की जो प्रोत्साहन राशि थी जो उनको मैट्रिक इंटर और ग्रेजुएशन के बाद मिलती थी. एनडीए सरकार के द्वारा काफी ज्यादा बढ़ोतरी कर दी गई है. डिप्टी सीएम ने महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामना दी और कहा किआने वाले पंचायत चुनाव में हम 60 फीसदी से ऊपर हो जाएंगे, पुरुष के सहयोग से ही यह संभव होगा.