नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें  सौदान सिंह को बिहार समेत चार राज्यों की जिम्मेदारीदी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक,सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री (संगठन)बनाया गया है। उनके जिम्मे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का संगठन रहेगा। दस्तावेज में उनका केंद्र गुवाहाटी बताया गया है।

सौदान सिंह लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में सक्रिय रहे हैं। नई जिम्मेदारी के तहत अब बिहार के साथ झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की निगरानी की जिम्मेदारी उनके पास होगी। इससे बिहार भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में भी इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।


शिवप्रकाश समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

जारी सूची में  शिवप्रकाश को भी राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। उनके जिम्मे आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा से जुड़े संगठनात्मक दायित्व बताए गए हैं। वहीं वी. सतीश को राष्ट्रीय संगठन से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वी. सतीश भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में जामवाल पहले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।  


नागेंद्र को वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। इनका केंद्र दिल्ली होगा। अजय जमवाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) महाराष्ट्र बनाया गया है। सतीश धोड को प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) महाराष्ट्र बनाया गया है। उनके पास जनजाति संपर्क गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की भी जिम्मेदारी होगी। इनका केंद्र नागपुर रहेगा। मधुकर को प्रदेश मंत्री (संगठन) आंध्र प्रदेश और तेलंगाना बनाया गया है। दशरथ को प्रदेश महामंत्री (संगठन) तेलंगाना बनाया गया है। रविंद्र राजू को प्रदेश महामंत्री (संगठन) असम और त्रिपुरा बनाया गया है। भीखू भाई दलसानिया को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बिहार बनाया गया है। इनका केंद्र पटना ही रहेगा।


पवन साइन को प्रदेश महामंत्री (संगठन) झारखंड बनाया गया है। सिर्फ झारखंड को प्रदेश महामंत्री (संगठन) हिमाचल प्रदेश बनाया गया है। रत्नाकर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) गुजरात, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा रणदीप बनाया गया है।अरुण बिनंदी को प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) गुजरात बनाया गया है। मनिंद्र नाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री (संगठन) उत्तराखंड बनाया गया है। पवन राणा को प्रदेश महामंत्री (संगठन) दिल्ली और हरियाणा बनाया गया है। कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) छत्तीसगढ़ बनाया गया है। चंद्रशेखर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। मानस मोहती को प्रदेश महामंत्री (संगठन) ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अमिताभ चक्रवर्ती को प्रदेश महामंत्री (संगठन) पश्चिम बंगाल बनाया गया है।


इसके साथ ही, भाजपा की तरफ से संगठक की जिम्मेदारी अभय गिरी को दी गई है। अभय गिरी बृज क्षेत्र के संघटक बने हैं। इनका केंद्र आगरा होगा, जबकि अनंत नारायण मिश्र को भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र का संघटक बनाया गया है। इनका केंद्र पूर्णिया होगा।