बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
07-Apr-2023 08:42 PM
By First Bihar
DESK: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक विवादित बयान देकर राजनीति में गर्माहट ला दिया है। कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने लड़कियों के पहनावे को लेकर कमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि वे शूर्पणखा जैसी दिखती हैं। महिलाओं को हम देवी मानते हैं वेकिन देवी का स्वरूप उनमें नहीं दिखता है। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद सियासत गर्म होने के आसार हैं।
दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से महिला एवं युवतियों के कपड़ों को लेकर कहा कि युवतियां एवं महिलाएं जिस तरह से आजकल गंदे एवं भद्दे कपड़े पहनती हैं, जिन महिला एवं युवतियों को हम देवी के रूप में देखते लेकिन उनमें देवियों का स्वरूप ही नहीं दिखता है। उनके कपड़ों के कारण वह शूर्पणखा जैसी दिखती हैं।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि रात को निकलता हूं तो लड़कों को नशे में देखता हूं, ऐसा मन करता है कि उतर के चार पांच धर दूं। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस तरह के बयान वे पहले भी दे चुके हैं। जैन समाज के कार्यक्रम में जिस तरह से विजयवर्गीय ने महिलाओं को कपड़ों को देखते हुए शूर्पणखा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है उसको लेकर सियासत गर्म होने के आसार हैं।