ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / BJP स्टार प्रचारकों की सूची जारी, लिस्ट में 30 नेताओं को मिली जगह

BJP स्टार प्रचारकों की सूची जारी, लिस्ट में 30 नेताओं को मिली जगह

11-Oct-2020 04:09 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. सूची में पहले नंबर पर पीएम मोदी, दूसरे नंबर पर जेपी नड्डा हैं. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फणनवीस, बीजेपी के राष्टीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, आरके सिंह, धर्मेंद्र प्रधान को जगह मिली हैX. 

झारखंड के दो नेताओं को मिली जगह

बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों में झारखंड के दो पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास को भी शामिल किया हैं. इसके अलावे बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय, सांसद रामकृपाल, सुशील सिंह, छेदी पासवान संजय पासवान, जनक चमार, सम्राट चौधरी, विवेक ठाकुर, निवेदिता सिंह को शामिल किया गया हैं. बता दें कि इस बार चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या 10 कम कर दी है. इससे पहले 40 स्टार प्रचारक होते थे. 



news image


news image