ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी

Home / politics / निशिकांत दूबे ने रामकृपाल यादव को दिया जवाब, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ही नहीं...

निशिकांत दूबे ने रामकृपाल यादव को दिया जवाब, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ही नहीं पटना राजधानी को भी मधुपुर से चलवायेंगे

11-Sep-2019 02:11 PM

By 9

PATNA: पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को मधुपुर स्टेशन ले जाने पर भाजपा सांसदों के बीच घमासान और गहरा गया है. गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने आज अपनी ही पार्टी के MP रामकृपाल यादव को जवाब दिया. निशिंकांत दूबे ने कहा-संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के विस्तार से रामकृपाल चुनाव नहीं हार जायेंगे. रेलवे बोर्ड को संपूर्ण क्रांति ही नहीं बल्कि पटना राजधानी को भी मधुपुर से चलवाना चाहिये. https://youtu.be/v5gcUSC9FkI वीडियो जारी निशिकांत ने दिया जवाब दरअसल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को मधुपुर जंक्शन ले जाने के मामले पर कल रामकृपाल यादव ने कल कड़ा एतराज जताया था. रामकृपाल यादव ने इसके लिए पहल कर रहे गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे को अपने इरादों से बाज आने की नसीहत दी थी. आज निशिकांत दूबे ने वीडियो जारी कर जवाब दिया. कहा-रामकृपाल बेकार में डर रहे हैं. ट्रेन का विस्तार होने से रामकृपाल यादव चुनाव नहीं हार जायेंगे. संपूर्ण क्रांति ही नहीं राजधानी एक्सप्रेस को भी मधुपुर से चलवायेंगे निशिकांत दूबे ने कहा कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ही नहीं बल्कि पटना राजधानी को भी मधुपुर से चलाना चाहिये. दोनों ट्रेन बेकार में पटना जंक्शन पर 12 घंटे तक खड़ी रहती है. ऐसे में रेलवे बोर्ड का इस समय का सदुपयोग करना चाहिये और उसे मधुपुर तक विस्तारित कर देना चाहिये. गोड्डा के सांसद ने कई और MP लपेटा गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने इस मामले में कई और सांसदों को लपेट लिया है. उन्होंने कहा कि अगर ट्रेन मधुपुर से खुलती है तो इसका फायदा मुंगेर, बेगूसराय, जमुई और बांका के सांसदों को भी मिलेगा. जाहिर है निशिकांत दूबे इस मामले में कई और सांसदों को लपेटना चाहते हैं. दरअसल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को पटना से मधुपुर ले जाने का विरोध सिर्फ रामकृपाल यादव ही नहीं बल्कि कई और सांसद कर रहे हैं. निशिकांत दूबे अपने पक्ष में भी सांसदों की गोलबंदी कराना चाहते हैं.