ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / politics / Bihar Politics: ‘बिहार में NDA की सरकार है, कोई 'निर्दोष' नहीं बच पाएगा’...

Bihar Politics: ‘बिहार में NDA की सरकार है, कोई 'निर्दोष' नहीं बच पाएगा’ यह क्या बोल गए बीजेपी विधायक? RJD ने कर दिया ट्रोल

Bihar Politics: बिहार के पश्चिम चंपारण में बीजेपी विधायक राम सिंह अपने एक बयान के कारण चर्चा में आ गए है. आरजेडी ने बीजेपी विधायक के बयान पर तीखा तंज किया है और भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की है.

11-Jan-2025 04:17 PM

By DEEPAK RAJ

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक से बढ़कर एक बयान देने वाले नेता मौजूद हैं। खासकर बीजेपी नेता अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बिहार बीजेपी के एक नेता का ऐसा बयान सामने आया है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। बड़बोलेपन में नेता जी क्या बोल गए खुद उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ और बाद में आरजेडी ने बीजेपी नेता के बयान को लेकर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, पश्चिम चंपारण के बगहा में एक प्राइवेट स्कूल में छात्र की मौत के बाद बीजेपी विधायक राम सिंह ने पुलिस और प्रशासन को सख्त अल्टीमेटम दिया है। चौतरवा की आरसी इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र साहिल कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद दूसरे दिन भी हंगामा होता रहा। परिजन अनुमंडल अस्पताल से पोस्टमार्टम के 5 घंटे बाद भी शव लेने से इनकार कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बीजेपी विधायक राम सिंह और एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया गया। विधायक ने कहा है कि हत्या के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टरों की टीम ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम किया है।


अस्पताल में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी विधायक राम सिंह ने एक ऐसी बात कह दी कि वह चर्चा में आ गए हैं। विधायक ने कहा कि ‘बिहार में एनडीए की सरकार है और एनडीए की सरकार में कोई भी निर्दोष बच नहीं पाएगा’। विधायक के इस बयान के बाद आरजेडी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए हमला बोला है और बीजेपी विधायक को ट्रोल करने की कोशिश की है।


राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया, "ये NDA की सरकार है! इसमें कोई भी 'निर्दोष' नहीं बच पाएगा!" सुनिए बगहा के मा० भाजपा विधायक राम सिंह को! इसे गलती से फिसली ज़ुबान का कांड मत समझिए! यह कोई गलती से गलत निकली हुई बात नहीं है! सत्य का एक स्वाभाविक चरित्र होता है, गाहे बगाहे, जाने अनजाने वह सामने आ ही जाता है! NDA के 'सुसाशन' की सरकार में बेचारे हर निर्दोष पर ही तो कार्रवाई होती है। दोषी, अपराधी तो सब NDA, BJP-JDU के तो हमेशा अपने चहेते लोग ही होते हैं! दोषियों पर कब कार्रवाई हुई है इनके राक्षसराज में? निर्दोषों का इन्होंने सचमुच रोड पर चलना दूभर कर दिया है!”