Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
14-Jul-2025 10:47 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच बिहार बीजेपी के एक विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी विधायक ने 15 जुलाई यानि मंगलवार से आमरण अनशन करने का एलान किया है। मामला दरभंगा में एक छात्र की मौत से जुड़ा है।
दरअसल, बिहार के दरभंगा जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में कक्षा आठ के छात्र जतिन गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। छात्र का शव 8 जुलाई को अरावली जूनियर छात्रावास में पंखे से लटका हुआ मिला था। मृतक केवटी की मुखिया रूबी देवी का पुत्र था।
इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। रविवार को रनवे स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में केवटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैयाम थाना पुलिस के कथित लापरवाह रवैये की निंदा की गई और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि स्थानीय बीजेपी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में 15 जुलाई से रैयाम थाना परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। विधायक डॉ. झा ने कहा कि हमने एक बच्चा खोया है, लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देना तक जरूरी नहीं समझा।
उन्होंने आरोप लगाया कि रैयाम पुलिस ने मृतक के चचेरे दादा समेत 21 लोगों को नामजद और 1500 लोगों को अज्ञात अभियुक्त बना दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 जुलाई से पहले पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार करती है, तो पहली गिरफ्तारी उनकी होगी।
