बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
18-Aug-2024 01:20 PM
By First Bihar
DELHI: हेमंत सोरेन को झटका देकर बीजेपी में शामिल होने के लिए विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने निजी काम से दिल्ली पहुंचे हैं और फिलहाल जहां हैं वहीं हैं। पाला बदलने के सवाल पर चंपई ने गोलमटोल जवाब दिया और वहां से रवाना हो गए।
दरअसल, चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के लिए जेएमएम में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी टूट की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन कुछ विधायकों के साथ आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। चंपई सोरेन के साथ 6 विधायकों के दिल्ली पहुंचने की बात कही जा रही है और तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
तमाम अटकलों के बीच खुद चंपई सोरेन ने कहा है कि वह अपने निजी काम से दिल्ली पहुंचे हैं हालांकि यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। चंपई सोरेने ने दिल्ली एयरपोर्ट पर गोलमटोल जबाव देते हुए कहा कि वह अपने निजी काम से दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी दिल्ली में रहती है और ही देखने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि निजी काम से दिल्ली आना-जाना होते रहता है और निजी काम से ही आज भी दिल्ली आए हैं। अभी हम कहां पर हैं वहीं पर हैं। बीजेपी ज्वाइन करेंगे? इस सवाल पर चंपई ने कहा कि हमने कह दिया है कि हम कहां पर हैं फिलहाल वहीं हैं। वहीं कोलकाता में बीजेपी नेता से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई मुलाकात नहीं हुई है।