ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / भारतीय जनता पार्टी को साउथ में एक और बड़ा झटका, पवन कल्याण की...

भारतीय जनता पार्टी को साउथ में एक और बड़ा झटका, पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने NDA से नाता तोड़ा

05-Oct-2023 01:19 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण में एक और बड़ा झटका लगा है। एक्टर से नेता बने पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने एनडीए से नाता तोड़ दिया है। हाल ही में जनसेना पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी का समर्थन किया था और चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई थी।


दरअसल, दक्षिण में बीजेपी को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। पिछले दिनों ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने भी एनडीए से किनारा कर लिया था और लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान कर दिया था और अब पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने भी एनडीए एनडीए से किनारा कर लिया है। जनसेना पार्टी ने पिछले दिनों चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी के साथ गठबंधन किया था। चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का जनसेना पार्टी लगातार विरोध कर रही थी। उस वक्त से ही यह माना जा रहा था कि जनसेना पार्टी एनडीए से अलग हो सकती है। गुरुवार को पवन कल्याण ने इसका औपचारिक एलान किया।


बता दें कि जनसेना पार्टी 2020 के जनवरी महीने में BJP के साथ आई थी। उस वक्त बीजेपी और जनसेना पार्टी से लोकसभा और विधानसभा का चुनाव साथ लड़ने का एलान किया था। इसी बीच जनसेना पार्टी की जनदीकियां तेलुगू देशम पार्टी के साथ बढ़ गईं। पिछले दिनों पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने तेलुगू देशम पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की थी और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 119 सीटों में से 32 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।