ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Jan-2024 08:13 PM
By First Bihar
DESK: सीट शेयरिंग को लेकर इंडी गठबंधन में मचे घमासान के बीच कांग्रेस नेता ने अपने ही सहयोगी दलों पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि इंडी गठबंधन में शामिल दल बीजेपी को खत्म नहीं करना चाहते बल्कि कांग्रेस को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह दी है।
दरअसल, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गठबंधन के सहयोगी दलों पर ही निशाना साधा है और कहा है कि I.N.D.I गठबंधन के सहयोगी दल बीजेपी को खत्म करना नहीं चाहते बल्कि कांग्रेस को मिटाना चाह रहे हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए और समाजवादी पार्टी से छुटकारा पा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सिर पर जो पाप हैं, उन्हें हम अपने सर क्यों ढोएं। समाजवादी पार्टी पर राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो लोग कहेंगे कि इन पर तो राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप हैं और चुनाव में नुकसान हो जाएगा। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। 80 की 80 सीटों पर कांग्रेस अकेले ही जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जरूर जाना चाहिए क्योंकि समाजवादी पार्टी पर जो राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप है उसके प्रयाश्चित करने का समय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आए और प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री बनें।