ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / politics / BJP के विरोध के आगे विवश हुए नीतीश, 15 साल से जमे गृह...

BJP के विरोध के आगे विवश हुए नीतीश, 15 साल से जमे गृह सचिव आमिर सुबहानी को आखिर हटाना पड़ा

01-Jan-2021 08:15 AM

PATNA:  बीजेपी के विरोध के आगे एक बार फिर से नीतीश कुमार को विवश होना पड़ा है. बीजेपी के दवाब के कारण 15 साल से गृह सचिव के पद पर जमे आमिर सुबहानी को हटाना पड़ा है. इसको लेकर बीजेपी ने विरोध जताया था. आमिर सुबहानी की जगह अब के सेंथिल नए गृह सचिव बनाए गए हैं. 

बीजेपी ने हटाने की थी मांग

26 दिसंबर को बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान में बड़ा बयान दिया था. संजय पासवान ने कहा था कि बिहार में 15 साल से एक ही व्यक्ति गृह सचिव क्यों है, यह नीतीश कुमार को बताना चाहिए. बीजेपी एमएलसी ने कहा था कि आमिर सुबहानी बीते 15 साल से राज्य के गृह सचिव हैं. मुख्यमंत्री के पास अगर कोई इसका कारण या जवाब नहीं है तो फिर आमिर सुबहानी को हटाकर यह जिम्मा किसी दूसरे पदाधिकारी को दिया जाना चाहिए.

गृह विभाग छोड़ने की सलाह

इतना ही नहीं बीजेपी एमएलसी ने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार को गृह विभाग का दायित्व छोड़ देना चाहिए. संजय पासवान ने कहा है कि जरूरी नहीं कि गृह विभाग बीजेपी के किसी मंत्री के पास जाएं. नीतीश चाहे तो यह जेडीयू के पास ही रहे और उन्हीं की पार्टी का कोई मंत्री इस विभाग को देखे लेकिन बदलाव को वक्त की जरूरत है.

बिहार में बढ़ गया अपराध

दरअसल बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी हो रही हैं. आये दिन हत्या, लूट और रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसको लेकर पहले भी बीजेपी नीतीश के सुशासन पर सवाल खड़ा कर चुकी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सासाराम के सांसद छेदी पासवान और बीजेपी विधायक संजय सरावगी अपराध को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं. आपको बता दें कि जब बिहार में सरकार बनने वाली थी तब भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गृह विभाग छोड़ने की बात नीतीश से कही थी.