PATNA: तीन तलाक बिल पर राज्यसभा में जेडीयू ने भले ही बीजेपी के साथ सेटिंग कर वोटिंग से दूरी बनाई हो लेकिन आरजेडी को इसमें नया सियासी विकल्प दिख रहा है। ट्रिपल तलाक बिल पर जेडीयू के अलग रुख के बाद आरजेडी ने जेडीयू को खुला ऑफर दे डाला है। https://www.youtube.com/watch?v=4qNV84Dx0Qc&t=44s आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि एनडीए में रहने के बावजूद जेडीयू का ट्रिपल तलाक और धारा 370 पर अलग स्टैंड यह बता रहा है कि नीतीश कुमार बहुत दिनों तक बीजेपी के साथ गठबंधन में नहीं रहेंगे। भाई वीरेंद्र ने कहा है कि फैसला नीतीश कुमार को लेना है और अगर वह एनडीए से अलग होते हैं तो आरजेडी नेतृत्व जेडीयू से रिश्तों को लेकर नए सिरे से पुनर्विचार करेगा। आरजेडी विधायक ने कहा है कि राजनीति में कोई भी स्थायी दुश्मन और दोस्त नहीं होता बल्कि परिस्थितियों के मुताबिक फैसला लिया जाता है। फर्स्ट बिहार-झारखंड ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र से इस मुद्दे पर खास बातचीत की।