बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
02-Dec-2025 12:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी ने पटना के महुआबाग इलाके में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर निशाना साधा है। पार्टी के एक्स हैंडल से महुआबाग स्थित इस भवन का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा गया कि “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है।”
बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि लूट-खसोट से अर्जित संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय जब्त कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि महुआबाग में बनाई जा रही कोठी भी इसी श्रेणी में आती है।
बता दें कि ईडी ने जुलाई 2023 में लालू यादव के परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की पटना, दिल्ली और गाजियाबाद में लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन व मकान जब्त किए थे। जब्त संपत्तियों में राबड़ी देवी के नाम पर महुआबाग की एक जमीन भी शामिल थी। हालांकि, बीजेपी द्वारा वीडियो में दिखाए गए नए निर्माणाधीन बंगले का किसके नाम पर होना स्पष्ट नहीं है।
लालू यादव इस भवन के निर्माण का जायजा लेने अक्सर पहुंचते रहे हैं। साथ ही चर्चा है कि 10, सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली करने के नोटिस के बाद लालू परिवार 39, हार्डिंग रोड के नए आवास की बजाय महुआबाग के इस महल में शिफ्ट हो सकता है।
बीजेपी ने अपने ट्वीट में लिखा, “लालू जी का ‘समाजवाद’ यानी लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार। लालू परिवार एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ऐशो-आराम की पूरी व्यवस्था कर ली है। पटना शहर के बीचों-बीच इनका एक और निर्माणाधीन आलीशान महल खड़ा हो रहा है।”
प्रवक्ता नीरज कुमार ने वीडियो बयान में कहा, “लालू यादव का सामाजिक न्याय और समाजवाद अब परिवारवाद में बदल गया है। महुआबाग में बन रही आलीशान कोठी भी लूट की जमीन पर आधारित है। यहां भी नौकरी के बदले जमीन ली गई थी और ईडी ने पहले भी छापेमारी की है। लालू सावधान रहें—लूट की संपत्ति ज्यादा दिन नहीं टिकती। यह मकान और जमीन भी ईडी फिर से जब्त कर सकती है। आपने राजनीति को भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना दिया था और आपका पूरा परिवार पूरे बिहार को लूट रहा है। आपको बताना चाहिए कि यह अकूत संपत्ति कहां से आई है।”