ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: लालू परिवार पर बीजेपी ने बोला जोरदार हमला, कहा..अब बिहार...

Bihar Politics: लालू परिवार पर बीजेपी ने बोला जोरदार हमला, कहा..अब बिहार में कभी कौरवों का राज नहीं आएगा

खगड़िया में लालू परिवार पर हमला बोलते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालटेन को बिहार की जनता ने तोड़ डाला है। लोग बिजली देने वाली एनडीए की सरकार को पसंद कर रहे हैं। अब कभी बिहार में कौरवों का राज नहीं आएगा।

15-Feb-2025 05:29 PM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने लालू एंड फैमिली पर जोरदार हमला बोला है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में अब कौरवों का राज नहीं आयेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले लोग सत्ता में आते ही केवल परिवारवाद करने में लग जाते हैं।


खगड़िया में NDA के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में दिलीप जायसवान ने यह बातें कही। इस सम्मेलन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ,जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए। अपने संबोधन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अब कौरवों का शासन कभी नहीं आयेगा। लालटेन को बिहार की जनता ने तोड़ दिया है। बिजली देने वाली NDA को लोग पसंद कर रहे हैं।


 सामाजिक न्याय की बात करने वाले लोग जब सत्ता में रहते हैं तो परिवार की बात करने लगते हैं और सत्ता से बाहर जाते ही सामाजिक न्याय की बात करते हैं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुफ्त की आदत लगाने वाले अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने नकार दिया। उनके चेले (तेजस्वी) भी माय बहिन योजना चलाने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी यादव सत्ता में आएंगे तब न इस योजना को लागू करेंगे। देश के लोग केवल पीएम मोदी के गारंटी पर भरोसा करते हैं। 


वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से पत्रकारों ने जब  पूछा कि इस्लामिक स्कॉलर वक्फ संशोधन बिल में समर्थन करने पर जदयू को चुनाव में खामियाजा भुगतने की बात कर रहे हैं तब उन्होंने कहा कि ये लोग मुस्लिम वोट की मार्केटिंग करते हैं। नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के लिए जो काम किया है वह स्वतंत्र भारत में किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा काम नहीं किया है। अल्पसंख्यक समाज के हित के लिए हमारे नेता हमेशा सोचते हैं।


खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट