ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime News : पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो गांजा के साथ होमगार्ड का बेटा गिरफ्तार; ट्रक के तहखाने से मिला नशे का जखीरा बिहार में जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; वारदात से सनसनी बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: पान दुकान से लौट रहे पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत Bihar IAS Posting : बिहार की इस महिला IAS अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी, दिल्ली में संभालेंगी यह काम Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, इतनी सीटों के लिए होगा नामांकन; ऐसे करें अप्लाई Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, इतनी सीटों के लिए होगा नामांकन; ऐसे करें अप्लाई खगड़िया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च अभियान Bihar Bhumi Portal: घर बैठे ऑनलाइन देखें अपनी जमीन की जमाबंदी, खाता-खेसरा, जानिए पूरा तरीका पटना जंक्शन पर मेट्रो जैसी सुरक्षा, बिना क्यूआर कोड और स्कैनिंग एंट्री पर रोक होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़, बिहार से दिल्ली-पंजाब-हरियाणा जाने वाले लोग परेशान; यात्री बोले- नीतीश कुमार बनें रेल मंत्री

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए केंद्रीय पर्यवेक्षक, जानिए.. किसे मिली बिहार की जिम्मेवारी?

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। बिहार की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है।

09-Mar-2026 12:15 PM

By FIRST BIHAR

Rajya Sabha Election: 10 राज्यों की खाली हो रही राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होनी है। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों को नियुक्त कर दिया है। बीजेपी ने बिहार हरियाणा और ओडिशा के लिए अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से इसको लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।


छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को बिहार का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को परियाणा और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ओडिशा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।


बता दें कि आय़ोग ने 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान किया है। महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में सीटें खाली हो रही है।  पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वही तमिलनाडु की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। 


बिहार से रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद्र गुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सभी सीटों के लिए एनडीए उम्मीदवारों  ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पांच सीटों के लिए बीजेपी से नितिन नबीन, शिवेश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।


वहीं जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया है। आगामी 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोचिंग होंगी और इसी दिन चुनाव के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। 20 मार्च को राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।


news image