ब्रेकिंग न्यूज़

अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा

Home / politics / बिना तैयारी के सदन में जवाब देने लगे मंत्री मुकेश सहनी, तेजस्वी ने...

बिना तैयारी के सदन में जवाब देने लगे मंत्री मुकेश सहनी, तेजस्वी ने सवाल से उलझाया

25-Feb-2021 11:34 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी आज बुरी तरह घिर गए. दरअसल उनके विभाग से जुड़ा एक के सवाल विधायक विनय कुमार ने किया था, विनय कुमार ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत आने नाले कार्यालय के लिए भवन निर्माण का मामला विधानसभा में उठाया.

इसके जवाब में मंत्री मुकेश साहनी ने सदन में जवाब भी दे दिया, लेकिन इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री मुकेश सहनी को पूरक सवाल से उलझा दिया. दरअसल मंत्री मुकेश सहनी ने सदन में जवाब दिया कि भवन निर्माण के लिए आदेश दे दिया गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसके बाद यह जानना चाहा कि आखिर सरकार ने यह फैसला कब लिया, सवाल के जवाब में मुकेश सहनी के पास कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं था. इसके बाद तेजस्वी ताबड़तोड़ मुकेश सहनी से सवाल पूछते रहे. 

तेजस्वी यादव ने मंत्री मुकेश साहनी को ऐसे घेरा कि सदन में उनकी किरकिरी हो गई. मंत्री मुकेश सहनी को फंसा हुआ देख विधानसभा अध्यक्ष ने भी उन्हें बाद में जवाब मुहैया कराने को कहा. मंत्री ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष को आंकड़ा उपलब्ध करा देंगे, लेकिन तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरक प्रश्न का जवाब अगर मंत्री के पास नहीं है तो फिर यह जवाब अधूरा है. काफी देर तक सदन में मंत्री मुकेश सहनी की फजीहत होती रही.