ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लेकर एम्स पहुंचे JDU सांसद, थोड़ी देर में नाचने लगे

कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लेकर एम्स पहुंचे JDU सांसद, थोड़ी देर में नाचने लगे

29-Jul-2020 07:40 AM

PATNA: कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी खुद को जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल ने पॉजिटिव मान लिया. रिपोर्ट लेकर अपने समर्थकों के साथ इलाज कराने के लिए पटना एम्स पहुंच गए. कहने लगे है कि मुझे कोरोना है. उनकी रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान हो गए. 

दो-तीन डॉक्टरों ने उनकी रिपोर्ट देखी तो कहा कि आपकी तो रिपोर्ट निगेटिव है. फिर कैसे इलाज करने के लिए आ गए. कौन बोल दिया कि आपको कोरोना है. तब सांसद ने कहा कि उनको बताया गया कि आप पॉजिटिव है. जिसके बाद मुझे डर हो गया. वह इलाज कराने के लिए एम्स आ गए. 

खुशी में ठहाका लगाने लगे सांसद और समर्थक

जब सांसद को पूरी तरह से भरोसा हो गया कि वह कोरोना निगेटिव हैं तो उनकी खुशी बर्दाश्त नहीं हुई और ठहाका लगाने और झुमने लगे. इस दौरान उनके साथ गए समर्थक भी खुश होकर ठहाका लगाने लगे. तुरंत उनके समर्थकों ने सभी भी को कॉल करना शुरू कर दिया और बताया कि सांसद जी कोरोना निगेटिव है. सांसद के मोबाइल पर भी लगातार कॉल आ रहा था. उन्होंने अपने परिवार को भी बताया कि उनको कोरोना नहीं हुआ है. यह सब एम्स के डॉक्टरों के सामने हो रहा था. डॉक्टर भी देख हंसने लगे.