बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
01-Dec-2025 02:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान आज एक अजीब वाक्या हो गया। विधानसभा का चुनाव जीतकर पहली बार सदन पहुंचीं बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी अलग ही राग अलापने लगीं, जिसपर प्रोटेम स्पीकर ने आपत्ति जताई।
दरअसल, नवादा की वारसलीगंज सीट से पहली बार विधायक बनीं बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी ने आज विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली है हालांकि शपथ ग्रहण के दौरान वे लीक से हटकर शपथ पढ़ने लगीं। अनिता देवी घर से ही लंबा चौड़ा शपथ ग्रहण का नोट लिखकर लाई थीं, जिसे वह सदन में पढ़ने लगीं।
जिसपर प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने आरजेडी विधायक अनिता कुमारी को टोका और कहा कि माननीय सदस्या से अग्रह है कि वह शपथ पढ़ें। उन्होंने कहा कि जो शपथ आपको दिया गया है, उसे पढ़े। स्पीकर के आपत्ति जताने के बाद अनिता कुमारी ने घर से लाए शपथ पत्र को पढ़ना बंद किया और सदन की तरफ से दिए गए शपथ को पढ़ा।
बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए अशोक महतो ने 65 वर्ष की आयु में अनिता देवी से शादी रचाई। जिसके बाद मुंगेर सीट से आरजेडी ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया था हालांकि इस चुनाव में अनिता देवी चुनाव हार गईं और ललन सिंह की जीत हुई।
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अशोक महतो ने अपनी पत्नी अनिता कुमारी के लिए फिर से लालू के दरबार में पहुंचे और पत्नी के लिए नवादा की वारसलीगंज सीट से विधानसभा का टिकट हासिल कर लिया। आखिरकार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर अनिता देवी पहली बार विधायक बनीं और सदन पहुंच गईं।