ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के विरोध में विपक्ष का हंगामा, विधानसभा की...

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के विरोध में विपक्ष का हंगामा, विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह तक स्थगित

19-Mar-2021 02:12 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में भोजन अवकाश के बाद विपक्ष का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने बिहार विशेष सशस्त्र विधेयक 2021 के विरोध में विधानसभा में जबरदस्त हंगामा किया.  विपक्ष के विधायक के इसे एक काला कानून बताते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

सदन में आज गैर सरकारी संकल्प लिया जाना था लेकिन गैर सरकारी संकल्प लेने के ठीक पहले सदन में विपक्ष ने हंगामा किया है. वेल में खड़े विपक्षी सदस्यों को लगातार विधानसभा अध्यक्ष अपने स्थान पर जाने के लिए कहते रहे लेकिन विपक्ष के विधायक नहीं माने. उनका कहना है कि सरकार इस काला कानून को वापस ले इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने विधायक की कॉपी भी सदन में पड़ी है. विधानसभा अध्यक्ष बार-बार यह कहते रहे कि जिस दिन विधेयक पर सदन में चर्चा होगी उस दिन अपनी बात को रखेंगे लेकिन विपक्षी नहीं माना.

सरकार की तरफ से बजट सत्र के दौरान इस विधेयक को पेश किया गया है. विधेयक के जरिए बिहार में पुलिस को कई सारे नए अधिकार दिए गए हैं, जिसमें वारंट के बगैर गिरफ्तारी के साथ-साथ हिरासत में मौत के मामले पर भी पुलिस के खिलाफ गंभीर मामला नहीं बनाने की बात शामिल है. विपक्ष इसे काला कानून बताते हुए विरोध कर रहा.

लगभग 20 मिनट तक के विधानसभा में हंगामे के बाद आखिरकार गैर सरकारी संकल्प नहीं लिया जा सके. विधानसभा अध्यक्ष ने कई कमेटियों की रिपोर्ट सदन पटल पर रखने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 23 मार्च मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी. अब मंगलवार 23 मार्च को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी.