ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, आज से शुरू होगा प्रश्नकाल

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, आज से शुरू होगा प्रश्नकाल

14-Dec-2022 07:33 AM

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा और काफी महत्तवपूर्ण दिन है। कल यानी मंगलवार से सत्र की शुरुआत हुई, जिसमें बीजेपी ने नौकरी और बहाली को लेकर विधानसभा परिसर में हंगामा किया। पार्टी विधायकों ने कहा था कि महागठबंधन सरकार युवाओं को ठग रही है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का संबोधन हुआ और शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस दिन बीजेपी विधायक केदार गुप्ता का शपथग्रहण भी नहीं हो पाया था लेकिन आज वे शपथ लेंगे। आज सत्र के दूसरे दिन से प्रश्नोत्तर काल शुरू होगा, जिसमें सरकार सदस्यों के सवालों का जवाब देगी।


13 दिसंबर को सत्र का पहला दिन था। वहीं, 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को राजकीय विधेयक और कई राजकीय काम निपटाए जाएंगे। वहीं, 16 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 202223 के द्वितीय अनुपूरक व्यय व्यय विवरणी पर वाद विवाद, मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक पास किए जाएंगे। हालांकि 17 और 18 दिसंबर को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। लेकिन, 19 दिसंबर, सोमवार को गैर सरकारी सदस्यों के काम संकल्प विधानसभा में लाए जाएंगे। इन पांचों दिनों के लिए प्रभारी मंत्रियों के विभाग बांट दिए गए हैं।



आपको बता दें, ये 17वीं विधानसभा का सातवां सत्र है। कल शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी महाआंदोलन की शुरुआत कर दी थी। सातवें चरण की बहाली को लेकर बिहार में महाआंदोलन का ऐलान किया गया था। अभ्यर्थियों ने ये चेतावनी दी थी कि अगर सरकार हमारे मांग पूरी नहीं करती है तो हम सदन में हंगामा करेंगे और सदन चलने नहीं देंगे। आप फिर से उनका प्रदर्शन हो सकता है।