ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / विधानसभा अध्यक्ष ने किया झंडोतोलन, झंडे को दी सलामी

विधानसभा अध्यक्ष ने किया झंडोतोलन, झंडे को दी सलामी

26-Jan-2021 08:40 AM

PATNA: गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार विधानसभा में झंडा फहराया गया. विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने झंडोतोलन किया और झंडे को सलामी दी. झंडा फहराने के दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे. 




विधानसभा के कई स्टाफ और विधायक भी शामिल हुए हैं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया. जिसके कारण कार्यक्रम में लोगों की संख्या कम थी. 26 जनवरी यानि मंगलवार को गणतंत्र दिवस शानोशौकत के साथ मनाया जा रहा है. प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी संस्थानों और निजी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया जाएगा. इसके अलावे कई कार्यक्रम आयोजित किया गया है. 


गांधी मैदान में राज्यपाल झंडोतोलन करेंगे. गांधी मैदान पूरी तरह सज धजकर तैयार हो गया है. आर्मी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, बीएमपी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ-साथ सैप, डीएपी, होमगार्ड और एनसीसी का परेड होगा.