बिहार पुलिस को खुली चुनौती: थाना से महज कुछ ही दूर युवक की गोली मारकर हत्या, शव को गाड़ी में रखकर भागे अपराधी Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल BPSC TRE-4 2026 : TRE-4 में भरना है फॉर्म तो जरूर कर लें यह काम वरना फिर नहीं मिलेगा कोई मौका, BPSC ने जारी किया आदेश; ध्यान से पढ़ लें ... Love Story: 72 की उम्र में फिर धड़का ‘लव गुरु’ का दिल! जूली के बाद अब ‘जानू’ की एंट्री, कहा तुम प्यास जगा सकती हो... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम Annual FASTag Toll Pass : वार्षिक फास्टैग टोल पास 2026: कैसे बनाएं, कितने ट्रिप फ्री, और किस टोल पर चलेगा सामाजिक समरसता के दुश्मन: शख्स ने UGC कानून के बहाने सवर्ण समाज की एक जाति विशेष पर अपशब्दों की कर दी बौछार.., शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस ‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर मचा बवाल: सड़कों पर उतरे युवा, जानें क्या है वजह Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
19-Feb-2026 01:06 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly: बिहार में बढ़ते अपराध और महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हर मोर्चे पर विफल करार दिया। विधायकों का नेतृत्व कर रही विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में धमकी देने वाली अहंकारी सरकार है, लोगों को बोलने तक नहीं दिया जाता है।
बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में हर दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं बावजूद बिहार सरकार इसपर चुप्पी साधे हुई है। सरकार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। सरकार हमेशा दावा करती है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठी है लेकिन वह बताए कि अगर ठीक है तो इतनी घटनाएं कैसे हो रही हैं।
वहीं मैट्रिक छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित किए जाने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि थोड़ा सा लेट होने पर बच्चों को परीक्षा हॉल में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इसी कारण से मसौढ़ी में घटना हो गई। इसमें सारा दोष सरकार का है। अगर पांच मिनट लेट ही हो गया तो क्या हो गया। बच्चों क परीक्षा से तो वंचित नहीं करना चाहिए। जो अधिकारी बच्चों को परीक्षा से वंचित करा रहा हैं उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं नीट छात्रा के परिजनों को लगातार मिल रही धमकी पर राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में धमकी देने वाली सरकार है। सरकार सभी को धमकी देता है और दबाकर रखना चाहती है। विपक्ष के लोगों को बोलने तक नहीं दिया जाता है। लोकसभा हो, राज्यसभा हो याहे विधानसभा और विधान परिषद हो, विपक्ष जनहित के मुद्दे को सदन में उठाता है तो उसे बोलने नहीं दिया जाता है। बिहार सरकार अपने अहंकार में काम कर रही है।