Bihar News: बिहार सरकार ने स्टेट हाइवे- पुलों के लिए टोल टैक्स का निर्धारण कर दिया है. जल्द ही चिन्हित सभी स्टेट हाईवे और पुलों पर सफऱ करने में पैसे खर्च करने होंगे. जिन सड़कों-पुलों पर टोल-टैक्स लिया जाना है, इस संबंध में पथ निर्माण विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. 


कच्ची दरगाह से बिदुपुर एक्स्ट्रा डोज सिक्स लेन न्यू गंगा पुल की लंबाई 19 किलोमीटर 303 मीटर है. पथ निर्माण विभाग ने टोल टैक्स का निर्धारण किया है. कार, जीप,वैन अथवा हल्के मोटर वाहनों को प्रति किलोमीटर 1.25 रुपए देने होंगे. वहीं हल्के कॉमर्शियल वाहन, माल वाहक वाहन या मिनी बस को 2 रू किलोमीटर देने होंगे. दो धुरी वाले बस या ट्रक को चार रुपए 25 पैसे, तीन धुरी वाले कॉमर्शियल वाहन के लिए चार रुपए 60 पैसे प्रति किलोमीटर टोल टैक्स भरना होगा. भारी निर्माण मशीनरी को 6.65 रू प्रति किलोमीटर, बड़े आकार वाले वाहन को 8.10रू पैसे प्रति किलोमीटर टोल टैक्स देना होगा.


वहीं वीर कुंवर सिंह सेतु जो बबुरा-डोरीगंज के बीच गंगा नदी पर पुल है, जिसकी लंबाई 21 किलोमीटर है. इस पुल पर भी टोल टैक्स का निर्धारण किया गया है. कार जीप वैन, हल्के मोटर के लिए ₹1. 25 रू, हल्के वाणिज्यिक वाहन, मालवाहक वाहन के लिए ₹2 प्रति किलोमीटर, बस अथवा ट्रक दो दूरी वाले वाहों के लिए चार रुपए 25 पैसे, तीन धुरी वाले कॉमर्शियल वाहनों को चार रुपए 60 पैसे प्रति किमी देने होंगे. वहीं भारी निर्माण मशीनरी के लिए 10.65 रू प्रति किलोमीटर, बड़े आकार वाले वाहनों  को 8.10 रू प्रति किलोमीटर टोल टैक्स लगेगा.


इसके अलावे पथ निर्माण विभाग ने बिहटा-पाली, बिहटा सरमेरा पथ, कुदरा-चेनारी-शिवसागर पथ ,बरूणाब्रिज-रसयारी पथ खण्ड-2 पथ ,जहानाबाद पार्वतीपुर पथ ,वरूणा-रसियारी पथ  ,सासाराम-चौसा पथ ,बागी बरबीधा पथ ,गया रजौली पथ  ,जहानाबाद पार्वतीपुर पथ  ,दरभंगा-कुशेश्वरस्थान पथ  ,कादिरगंज -सोनो पथ , सिवान-सरफरा पथ ,जमुई-लखीसराय पथ ,भागलपुर-बाँका पथ ,बेतिया अरेराज-सीतामढ़ी पथ , बेतिया अरेराज-सीतामढ़ी खण्ड-2 पथ ,मशरख-शीतलपुर पथ  ,मांझी-बरौली पथ ,डेहरी-नासरीगंज-बिक्रमगंज-दिनारा पथ ,पटना मसौढ़ी पथ ,आरा-सासाराम पथ खण्ड-1 ,शिवगंज-बैदराबाद पथ खण्ड-1 पथ ,शिवगंज-बैदराबाद पथ खण्ड-2 पथ  ,(सकड्डी सहार नासरीगंज पथ) , SH-102 (बिहटा पीरो) एवं अरवल सहार पुल  ,सरैया मोतिपुर पथ  ,सिवान-सिसवन पथ ,कुरसेला-फारबिसगंज पथ खण्ड-2  ,कुरसेला-फारबिसगंज पथ खण्ड-1 पथ शामिल है. इन सभी पथों पर टोल टैक्स का निर्धारण कर दिय़ा गया है.