ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: ‘अचेत सीएम से भ्रष्ट भूंजा पार्टी कुछ भी घोषणा करा सकती है’ सरकार की बड़ी घोषणाओं पर तेजस्वी का तीखा तंज

Bihar Politics: चुनावी साल को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकार ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है। सरकार ने एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर विपक्ष को टेंशन में डाल दिया है। एक के बाद एक बड़ी घोषणाओं पर तेजस्वी यादव ने तंज किया है।

25-Jun-2025 11:20 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर दिन राज्य के लोगों को सौगात दे रहे हैं। सरकार द्वारा एक के बाद एक घोषणाएं करने के बाद तेजस्वी यादव ने इसको लेकर तीखा तंज किया है। तेजस्वी ने कहा है कि सीएम नीतीश की भ्रष्ट भूंजा पार्टी अचेत मुख्यमंत्री से कोई भी घोषणा करवा सकती है।


दरअसल, चुनावी साल में पिछले कुछ दिनों भीतर सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने कई ऐसे एलान किए जिसे विपक्ष चुनाव के दौरान मुद्दा बनाने वाला था। सीएम नीतीश के दांव से सारे मुद्दे एक के बाद एक खत्म होते जा रहे हैं। चाहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि हो या सरकारी अस्पतालों में 20 रुपए थाली गरीबों को भोजन देने का ऐलान, सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं पर तेजस्वी ने पलटवार किया है।


तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा गया है, “बड़ी खबर- पूरे बिहार में जल्द शुरू होंगी हवाई बातें”। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी घोषणाओं की लिस्ट लेकर बैठे हैं और घोषणाओं की बरसात होते दिखाया गया है। 


तेजस्वी ने लिखा, “महागठबंधन की मजबूती, जनता में बदलाव का निश्चय एवं चुनाव में प्रत्यक्ष हार देखकर अचेत मुख्यमंत्री की मानसिक अनुपस्थिति में भ्रष्ट भूंजा पार्टी अब कुछ भी माने, कुछ भी घोषणा कर सकती है, करा सकती है। भ्रष्ट भूंजा चौकड़ी इतनी डरी हुई है कि बिहार में प्रत्येक घर का अलग स्कूल, हर गांव का अलग सूरज, अलग स्टेशन, अलग अस्पताल, अलग हवाई अड्डा, अलग विभाग भी बनाने की घोषणा कर सकती है”।


अंत में तेजस्वी ने लिखा, “जो मुख्यमंत्री पाँच साल में पाँच बार शपथ लेता हो, उनकी कोई बात भरोसे लायक़ है ही नहीं। जो कहता हो कहाँ से नौकरी आएगी? कहाँ से पैसा आएगा उनसे आजकल बिना बुलवाए प्रेस नोट के माध्यम से कुछ भी कहलवाया जा रहा है”।