ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी से जुड़े जिला पार्षद समेत 8 लोग अरेस्ट, इस मामले में पुलिस ने ले लिया एक्शन

Bihar Politics: रोहतास में जमीन विवाद को लेकर दलित परिवार से मारपीट मामले में जन सुराज से जुड़े जिला पार्षद मेलू मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

16-Jun-2025 11:25 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी से जुड़े जिला पार्षद कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ मेलू मिश्रा को 15 जून 2025 की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड में जमीन विवाद को लेकर दलित परिवार के साथ मारपीट के मामले में की गई है।


घटना 13 जून की है, जब अगरेर थाना क्षेत्र के पिपरी गम्हरिया गांव में जमीन कब्जे के दौरान एक दलित महिला और उसके दो बेटों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।


पुलिस ने धर्मपुरा ओपी क्षेत्र के सिसरीत गांव में छापेमारी की, जिसके दौरान पत्थरबाजी की घटना में एसआई दिलीप कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगने के कारण उन्हें इलाज के लिए नोखा पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस पत्थरबाजी की घटना को लेकर धर्मपुरा ओपी में एक अलग केस भी दर्ज की गई है।


गिरफ्तारी के बाद मेलू मिश्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे और जिन लोगों के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनसे उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एसआई की चोट छत से गिरा पत्थर लगने से हुई, पुलिस पर कोई हमला नहीं हुआ।


जानकारी के अनुसार, मेलू मिश्रा को फिलहाल जन सुराज पार्टी में कोई पद प्राप्त नहीं है, लेकिन वह आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। पुलिस ने इस मामले में मेलू मिश्रा, उनकी भाभी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, घायल महिला और उसके दोनों बेटों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में जारी है।


एसपी रौशन कुमार ने जानकारी दी कि पीड़ित परिवार के बयान पर अगरेर थाने में 23 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से अब तक आठ की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।