बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
02-Feb-2026 02:30 PM
By FIRST BIHAR
Vijay Kumar Sinha: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने राज्य के सभी अंचल अधिकारियों की हड़ताल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “ठीक है, दवा हो रहा है, दवा का असर भी हो रहा है। घबराइए नहीं, सब कुछ होगा। जब दवा का असर दिखेगा, तब वही लोग कहेंगे कि सरकार अच्छा काम कर रही है।”
विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि निश्चित रूप से सुधार होगा और सरकार सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है। जब उनसे जिलों में वैकल्पिक व्यवस्था की मांग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “ठीक है, देखते हैं क्या होता है। बातचीत होगी तो करेंगे, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, सब कुछ का समाधान निकलेगा।”
बता दें कि अपनी मांगों के समर्थन में बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर सीओ और आरओ 2 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संवर्ग नियमावली 2010 के अनुपालन और डीसीएलआर पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है।
हड़ताल की मुख्य वजह बिहार राजस्व सेवा संवर्ग नियमावली 2010 का अनुपालन है। संघ की मांग है कि राजस्व सेवा के अधिकारियों को डीसीएलआर (DCLR) और भू-अर्जन पदाधिकारी के पदों पर पदस्थापित किया जाए।
उधर, बिहार राजस्व सेवा संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद राज्य सरकार सतर्क हो गई है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी. के. अनिल ने सभी जिला समाहर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि हड़ताल के बावजूद राजस्व प्रशासन का कार्य बाधित न हो और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।