BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
13-Mar-2026 10:43 AM
By First Bihar
Bihar Rajya Sabha Election: बिहार की सियासत में इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। 16 मार्च को राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान होना है और इस बार मुकाबला थोड़ा दिलचस्प माना जा रहा है। वजह यह है कि मैदान में 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार उतर चुके हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा और सियासी गणित पांचवीं सीट को लेकर हो रहा है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा और जदयू को दो-दो सीटें मिलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन असली मुकाबला पांचवीं सीट पर है। इसी सीट को जीतने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। एनडीए की कोशिश है कि किसी भी तरह की चूक न हो और पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया जाए।
इसी को लेकर पटना में एनडीए विधायकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी शामिल हुए। भाजपा की ओर से यह बैठक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर आयोजित की गई, जहां देर रात तक रणनीति पर चर्चा चलती रही।
बैठक के दौरान नेताओं ने विधायकों को वोटिंग की पूरी प्रक्रिया बहुत ही बारीकी से समझाई। उन्हें बताया गया कि राज्यसभा चुनाव में मतदान थोड़ा अलग तरीके से होता है, इसलिए अगर किसी भी तरह की तकनीकी गलती हो जाए तो वोट रद्द भी हो सकता है। इसी वजह से विधायकों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई।
इसके साथ ही एनडीए के नेताओं ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया। सभी विधायकों को 16 मार्च तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया गया है। यानी मतदान होने तक कोई भी विधायक पटना नहीं छोड़ेगा। नेताओं ने साफ कहा कि अगर किसी तरह का अज्ञात फोन कॉल आए या कोई कहीं बुलाए तो उस पर ध्यान न दें और बिना जानकारी के कहीं न जाएं।
दरअसल, राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग की आशंका को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि एनडीए नेता खुले तौर पर इसे स्वीकार नहीं कर रहे, लेकिन एहतियात के तौर पर विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश की जा रही है। इसलिए सभी विधायकों से कहा गया है कि वे पार्टी की रणनीति का पूरी तरह पालन करें और मतदान तक सतर्क रहें।
बैठक के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा राज्यसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार ने भी विधायकों को संबोधित किया। सभी नेताओं ने विधायकों से अपील की कि वे एकजुट रहकर एनडीए को मजबूत करें और चुनाव में जीत सुनिश्चित करें।
अब आगे की रणनीति को लेकर दो और अहम बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है। पहली बैठक 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर होगी। इसके बाद 15 मार्च को संसदीय कार्य मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी के घर पर अंतिम रणनीतिक बैठक आयोजित की जाएगी।
अगर विधानसभा के संख्या बल की बात करें तो एनडीए काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। बिहार विधानसभा में एनडीए के कुल 202 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा (रामविलास) के 19, हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (HAM) के 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 विधायक शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर महागठबंधन अपेक्षाकृत कमजोर स्थिति में है। महागठबंधन में राजद के 25, कांग्रेस के 6, भाकपा (माले) के 2, सीपीआई के 1 और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के 1 विधायक हैं।
लेकिन इन सबके बीच असली खेल पांचवीं सीट के गणित पर टिका हुआ है। राजनीतिक आंकड़ों के मुताबिक इस सीट को जीतने के लिए एनडीए को 3 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जबकि महागठबंधन को 6 अतिरिक्त विधायकों का समर्थन जुटाना होगा।
यही वजह है कि इस चुनाव में एआईएमआईएम और बसपा के विधायक बेहद अहम भूमिका में आ गए हैं। एआईएमआईएम के 5 विधायक और बसपा का 1 विधायक इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि ये विधायक किसका साथ देते हैं।