Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
20-Feb-2026 09:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: मुजफ्फरपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने एक ओर जहां रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार की मिठास घोली, वहीं दूसरी ओर अपनी राजनीतिक बयानबाजी से बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया। शहर के एक निजी आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर भड़ास निकाली।
शाहनवाज हुसैन ने हालिया विवादों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस वाले मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे है । देश के खिलाफ जो भी साजिशें रची जा रही हैं, वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हो रही हैं। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस की पूरी टीम देश की छवि बिगाड़ने में लगी है। जो कुछ भी हो रहा है, वह सब इनके इशारे पर किया जा रहा है। ऐसे कृत्यों के लिए राहुल गांधी और संबंधित नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।"
दरअसल, यह विवाद हाल ही में एक एआई (AI) आधारित कार्यक्रम और गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े एक मामले के बाद गरमाया है। सोशल मीडिया पर एक खबर प्रसारित हुई थी जिसमें दावा किया गया था कि एक आविष्कार के संबंध में दिए गए बयानों को चाइना न्यूज द्वारा गलत तरीके से पेश किया गया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और संबंधित संस्थानों पर जमकर हमला बोला था। इसी का जवाब देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों और चीन की मीडिया के साथ मिलकर देश को बदनाम करने का एजेंडा चला रही है।
राजनीतिक हमलों से इतर, शाहनवाज हुसैन मुजफ्फरपुर में अपने समर्थकों और चाहने वालों के बीच काफी सहज नजर आए। रमजान के मौके पर वे अपने एक करीबी के घर इफ्तार में शामिल हुए। वहां उन्होंने मुल्क की अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। उन्होंने कहा कि रमजान भाईचारे का संदेश देता है, लेकिन जब बात देश की अस्मिता की आती है, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। वहीं शाहनवाज हुसैन के इस 'देशद्रोह' वाले बयान के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आना तय माना जा रहा है।