Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
20-Jul-2025 06:05 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत दीनबंधी गांव में शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव के विभिन्न वार्डों में जाकर आम जनता से मुलाकात की, स्थानीय समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीति एवं आगामी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।
जनसंपर्क के क्रम में संजीव मिश्रा ने कहा कि छातापुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्षों से उपेक्षित इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं अब भी लोगों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी जनसमस्याओं को लेकर गंभीर है और जनता के सहयोग से आने वाले चुनाव में इस क्षेत्र में बदलाव सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने कहा कि हम किसी दल या व्यक्ति के विरोध में नहीं, बल्कि जनता के हक और अधिकार के पक्ष में खड़े हैं। अगर जनता साथ दे, तो छातापुर को भी एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जा सकता है। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं किसानों से भी विशेष बातचीत की गई। कई लोगों ने जलजमाव, खराब सड़क, बेरोजगारी, स्वास्थ्य केंद्र की अनुपलब्धता जैसी समस्याएं साझा कीं।
संजीव मिश्रा ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को वे प्राथमिकता से संबंधित विभागों और मंचों पर उठाएंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ यथासंभव काउंसिल के सदस्यगण, वीआईपी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दीनबंधी के लोगों ने संजीव मिश्रा के प्रयासों की सराहना की और उनके नेतृत्व में बदलाव की उम्मीद जताई।


