ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर दो फाड़! तेजस्वी यादव के नाम पर दो धड़ों में बंटी पार्टी

Bihar Politics: महागठबंधन में सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति बनती नहीं दिख रही है. अब तो हाल यह हो गया है कि तेजस्वी के नाम पर कांग्रेस में ही दो फाड़ होता दिख रहा है.

05-May-2025 12:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से सीएम फेस कौन होगा इस बात पर कांग्रेस में ही घमासान छिड़ता दिख रहा है। एक ओर जहां प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू बार-बार ये कह रहे हैं कि सीएम फेस पर फैसला बाद में किया जाएगा, वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने अपनी ही पार्टी के प्रभारी की बातों को झुठला दिया है। 


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने में जुटा महागठबंधन सीएम का कंडिटेट तय नहीं कर पा रहा है। पहले तो सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में ही संग्राम छिड़ गया था लेकिन अब कांग्रेस के भीतर ही दो फाड़ होता दिख रह है। एक तरफ बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू तेजस्वी को सीएम फेस मानने को तैयार नहीं हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने तेजस्वी यादव को गठबंधन का नेता बता दिया है और कहा है कि तेजस्वी ही गठबंधन के नेता हैं और रहेंगे, इसमें कोई शक नहीं है।


महागठबंधन और कांग्रेस पार्टी के भीतर सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव के नाम पर मचे घमासान पर शकील अहमद खान ने कहा है कि अगर इसपर कोई भी नेता अपना वक्तव्य देता है तो उसपर पूर्ण विराम लग जाना चाहिए। तेजस्वी यादव हमारे गठबंधन के नेता हैं और गठबंधन को लीड कर रहे हैं तो इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। तेजस्वी यादव के नाम पर किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो औरों को क्यों पेट में दर्ज हो रहा है। महागठबंधन में सीएम फेस तो कोई प्रश्न रहा है और ना ही रहेगा है।


शकील अहमद खान ने कहा कि महागठबंधन के लिए सीएम फेस कोई मुद्दा नहीं है। तेजस्वी यादव हमारे नेता रहे हैं और हैं, इसमें कहीं कोई शक नहीं है। जिन लोगों के पेट में दर्द हो रहा है तो होता रहे। क्या आरजेडी के सामने आप लोगों ने सरेंडर कर दिया? इस सवाल पर शकील अहमद ने कहा कि मौजूदा सरकार और सरकार में शामिल लोग खुद इतने कमजोर हो चुके हैं कि उन्हें यह पच नहीं रहा है कि हमलोग मिल जुलकर अपने काम में लगे हुए हैं।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तीन बैठकें पटना में हो चुकी हैं। एक तरफ आरजेडी पहले ही यह एलान कर चुकी है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे हालांकि सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम पर अबतक मुहर नहीं लग सकी है। तीन-तीन बैठकों के बाद भी महागठबंधन में सीएम का चेहरा तय नहीं हो सका है। अब तेजस्वी के नाम पर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू तेजस्वी के सीएम फेस मानने को तैयार नहीं हैं तो वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद तेजस्वी को महागठबंधन का नेता बता रहे हैं। ऐसे में यह स्पष्ट दिख रहा है कि तेजस्वी यादव ने कांग्रेस में ही फूट डलवा दिया है।

पटना से फर्स्ट बिहार के लिए प्रेम राज की रिपोर्ट...