ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / politics / BIHAR POLITICS नीतीश कुमार होश में नहीं हैं, बिहार के मुख्यमंत्री पर तेजस्वी...

BIHAR POLITICS नीतीश कुमार होश में नहीं हैं, बिहार के मुख्यमंत्री पर तेजस्वी यादव का बड़ा प्रहार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश पर हमले तेज कर दिए हैं. शनिवार को उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार होश में नहीं हैं. सरकार चलाना अब उनके वश में नहीं. रिटायर्ड अधिकारी सरकार चला रहे हैं. दो नेता दिल्ली में बैठे हैं और 2 पटना में.

28-Dec-2024 12:22 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में वर्तमान एनडीए (NDA ) सरकार मजबूत हैं या नीतीश कुमार फिर से सत्ता परिवर्तन करेंगे यह सवाल पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में काफी चक्कर काट रहा है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि नीतीश कुमार वापस से भाजपा का साथ छोड़ने वाले हैं क्या ? इसके पीछे की वजह उनकी राजनीतिक चुप्पी बताई जा रही है। लेकिन, अब इस मामले में खुद बिहार के नेता विपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने खुलकर जवाब दिया है। 

दरअसल, आज राबड़ी आवास के बाहर जब बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव से यह सवाल किया गया कि बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा पिछले कुछ दिनों से काफी आम हो गई है कि बिहार का सियासी समीकरण बदलने वाला है और सत्ता परिवर्तन होने वाला है? इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि, ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है और बिहार में सत्ता नहीं बदलने वाली है आगामी विधानसभा चुनाव से पहले। यह तो बातें हो रही है वह महज बेकार की बातें हैं। इसमें कहीं कोई भी सच्चाई नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है। 

तेजस्वी ने कहा कि वर्तमान में सूबे के अंदर मुद्दा यह है कि छात्र आंदोलन पर बैठे हुए हैं,लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। छात्र लगातार सीएम से मिलने की बात कह रहे हैं। लेकिन सरकार में बैठे लोग उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सरकार गद्दी पर बैठे नीतीश कुमार नहीं बल्कि रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं। 

तेजस्वी ने एक बार फिर यह बात दोहराई है कि नीतीश कुमार होश में नहीं है और उनको कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है। वरना आप खुद सोचिए की बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी करने वाले छात्र परेशान हैं तो भी उनको कोई खबर नहीं लिया जा रहा है। आ[प खुद सोचिए कि यदि प्रश्न पत्र आउट हुआ है तो पूरे बिहार का परीक्षा रद्द होना चाहिए या नहीं होना चाहिए ?