Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
15-Jul-2025 12:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार कैबिनेट ने राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए अगले पांच सालों में एक करोड़ नई नौकरी और रोजगार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। श्रम संसाधन विभाग के इस प्रस्ताव पर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लगी। इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि इसके लिए पैसे कहां से आएंगे?
दरअसल, बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की थी। अब सरकार के उस घोषणा पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। अगले पांच वर्षों में सरकार राज्य के एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा करेगी। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने श्रम संसाधन विभाग के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है।
इसको लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने आजतक अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। इन लोगों को कुछ भी कहना है तो कहने दीजिए, ये तो नकलची सरकार है। नीतीश कुमार के मुंह से आजतक किसी ने सुना है यह बात, सामने आकर उनको कहना चाहिए। चुनाव आने वाला है और ये लोग जाने वाले हैं, विदाई तय है तो जो बोलना है बोल लें। उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि आप लोग तो पूछिगा नहीं कि एक करोड़ नौकरी के लिए पैसा कहां से आएगा?
वहीं राहुल गांधी के बिहार क्राइम कैपिटल बन गया है वाले बयान का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने एकदम सही कहा है कि बिहार क्राइम कैपिटल बन गया है। राज्य में हर दिन लोगों की हत्या हो रही है। हर दिन अपहरण और रेप की घटनाएं हो रही हैं लेकिन कोई पूछने वाला नहीं है। सभी लोग अचेत अवस्था में चले गए हैं।
रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना