1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
28-Jan-2025 01:06 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधिया धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। एक तरफ जहां बीजेपी और जेडीयू ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ आरजेडी और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वैशाली में आरजेडी और वीआईपी के कार्यकर्ता अपनी फरियाद लेकर भगवान के दरबार में पहुंच गए हैं।
दरअसल, आरजेडी ने पहले ही तेजस्वी यादव को अपना सीएम कैंडिटेड घोषित कर रखा है। अगर 2025 बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव ही सीएम होंगे, यह पहले से तय है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के कार्यकर्ता अब सहनी को डिप्टी सीएम बनाने की मांग करने लगे हैं हालांकि अभी कुछ भी तय नहीं है। इसी बीच हाजीपुर में आरजेडी और वीआईपी के नेता-कार्यकर्ता तेजस्वी को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनाने के लिए भगवान के दरबार में पहुंच गए।
हाजीपुर में राजद नेता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनने के मनोकामना को लेकर भगवान के दरबार में हाजिरी लगाई है। उन्होंने 51 लीटर दूध से अभिषेक किया है। यह पूजा हाजीपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा भुइंया मंदिर मे किया गया। इस दौरान आरजेडी नेता राजीव रंजन के साथ राजद और वीआईपी पार्टी के कई कार्यक्रता भी इस पूजा मे शामिल थे। सभी ने अपने हाथ मे लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ साथ मुकेश सहनी का फोटो ले रखा था।