Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....
19-Apr-2025 10:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शनिवार को महागठबंधन और विशेष रूप से तेजस्वी यादव को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की बात करना, "मुंगेरीलाल के हसीन सपने" के समान है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के शासन को नहीं भूली है, और ऐसे में तेजस्वी को सीएम बनने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
तेजस्वी पर निशाना साधते हुए मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि "जिस तरह उनके माता-पिता ने बिहार को बदहाली की तरफ धकेला, उसे जनता भूली नहीं है। लालू यादव आज भी सजायाफ्ता हैं और जेल की चौखट पर हैं। खुद तेजस्वी यादव, उनके भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे हुए हैं। ऐसे में वो किस नैतिकता से मुख्यमंत्री बनने की बात कर सकते हैं?"
बंगाल पर भी तीखा बयान
सुरेंद्र मेहता ने पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर हो रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, "बंगाल की सरकार लोकतंत्र पर धब्बा बन गई है। वहां की हिंसा और अराजकता यह दर्शाती है कि राज्य सरकार अपने कर्तव्यों में पूरी तरह असफल हो चुकी है।"
एनडीए की मजबूती पर विश्वास जताया
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि एनडीए (NDA) आने वाले चुनाव में बिहार में 225 सीटें जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और भाजपा, जदयू, लोजपा (रा.), हम, रालोसपा सभी दल मिलकर 2025 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
नीतीश कुमार फिर बनेंगे सीएम
खेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने लोजपा (रा.) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर भी कहा कि वो एनडीए के साथ हैं और NDA एक मजबूत गठबंधन बन चुका है।