नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
13-Nov-2025 05:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले भड़काऊ बयान देकर लालू प्रसाद के मुंहबोले साले और आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ पुलिस ने बड़े एक्सन की तैयारी कर ली है। विवादित बयान देने के बाद डीजीपी विनय कुमार ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। डीजीपी के आदेश के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव की कल मतगणना होनी है। मतगणना से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव के करीबी एमएलसी सुनील सिंह ने भड़काऊ बयान देकर सियासत को गर्म कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो आरजेडी के कार्यकर्ता बिहार में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बना देंगे। उन्होंने चेतावनी दी है किऐसी स्थिति हो जाएगी, जिसे संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर चुनाव परिणामों में किसी तरह की धांधली की गई तो राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतर जाएंगे।
आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह का यह बयान सामने आने के बाद बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने इसे गलत बताया और कहा है कि आरजेडी एमएलसी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। बिहार में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई है। मतगणना पूरे पारदर्शी तरीके से होना है लेकिन मतगणना के पहले इस तरह का बयान देना ठीक नहीं है। यह भड़काऊ बयान है, इसको लेकर केस दर्ज किया जा रहा है।
डीजीपी ने कहा कि मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, किसी तरह की कहीं भी गड़बड़ी की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि चुनाव के नतीजे आने के बाद किसी तरह के विजय जुलूस पर रोक रहेगी। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि कानून को हाथ में लेने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।