Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल राज्यसभा चुनाव 2026: ओवैसी ने बढ़ा दी तेजस्वी की टेंशन, RJD की बैठक से बनाई दूरी; NDA को करेंगे वोट?
28-Apr-2025 11:34 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां पूरा देश एकजुट हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों के नेता इसको लेकर सियासत भी कर रहे हैं। आरजेडी नेताओं का पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी और कांग्रेस पर एकसाथ हमला बोला है।
सम्राट चौधरी ने एक्स पर फर्स्ट बिहार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “राजद और कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम एक जैसा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद RJD-Congress के नेता पाकिस्तान के चैनलों का "Poster Boy" बन गए हैं। पाकिस्तानियों से अधिक राजद और कांग्रेस में नूरा कुश्ती चल रही है, कौन पाकिस्तान प्रेम में अधिक पागल है?”
सम्राट ने आगे लिखा, “बिहार में राजद के नेता "पाकिस्तान जिंदाबाद" का नारा लगा रहे हैं, वहीं कर्नाटक के कांग्रेसी सीएम "आतंक के आकाओं" पर हमले ना करने की पौरोकारी कर रहे हैं। ये अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति है। देश इस मानसिकता को बखूबी समझ भी रहा है। जनता भी इसका माकूल जवाब देगी”।
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़ा होने की बात कही थी हालांकि उन्हीं दलों के कुछ नेताओं का पाकिस्तान प्रेम उमड़ रहा है, यहां तक कि पाकिस्तान के समर्थन में आरजेडी के लोग नारेबाजी करते भी नजर आए हैं। जिसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल की खूब फजीहत हो रही है।