गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Nov-2025 02:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लालू फैमिली में मचे घमासान को लेकर बिहार कि सियासत तेज है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी संजय यादव समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी आचार्य के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार को लेकर जेडीयू ने सवाल उठाए हैं और लालू प्रसाद से पूछा है कि इतना सबकुछ हो गया और वह अब भी चुप क्यों हैं?
दरअसल, जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए लालू प्रसाद से सवाल पूछे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “लालू जी की बेटी, बिहार की बेटी है। लालू जी चुनावी प्रचार कर सकते हैं, महुआ बाग में बन रहे भ्रष्टाचार का किला देखने जा सकते हैं—तो फिर बेटी की कराह पर मौन क्यों? 10 नं० आवास में रोहिणी पर भाषाई हिंसा हुई और उसकी आँखों से आँसू निकले, जो अशुभ है। चुप्पी तोड़िए लालू जी”।
इससे पहले लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी .. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ - बाप बहनों को छोड़ आयी , मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया …. आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें , किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी - बहन पैदा ना हो”।
इसके बाद उन्होंने लिखा, “कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें .. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो”।