ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: आरजेडी ने तेजस्वी को बताया बिहार की पहली पसंद, नीतीश के...

Bihar Politics: आरजेडी ने तेजस्वी को बताया बिहार की पहली पसंद, नीतीश के नेता ने बता दिया भ्रष्टाचारी

03-Mar-2025 09:55 AM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच अभी से ही माहौल बनाने की कोशिश होने लगी है। लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी ने तेजस्वी यादव का फोटो जारी कर उन्हें बिहार की पहली पसंद बताया है तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आरजेडी और तेजस्वी पर तीखा पलटवार कर दिया है।


दरअसल, एक सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव को पहली पसंद बताया गया है। इस सर्वे में 41 फीसद लोगों ने तेजस्वी को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है तो वहीं सिर्फ 18 फीसद लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया है। इसी को आधार बनाते हुए आरजेडी ने तेजस्वी का फोटो शेयर कर लिखा, तेजस्वी भव: बिहार।


आरजेडी ने एक्स पर लिखा, “बिहार की पहली पसंद तेजस्वी, सबकी पसंद तेजस्वी रोजगार के लिए उम्मीद- तेजस्वी न्याय की आश- तेजस्वी सुख-दुःख का साथी- तेजस्वी दुखियों का सहारा- तेजस्वी नए बिहार का संकल्प- तेजस्वी तेजस्वी भवः बिहार” इसके साथ ही आरजेडी की तरफ से तेजस्वी का फोटो शेयर किया गया है, जिसपर लिखा है “बिहार का तेजस्वी उदय”।


आरजेडी के इस पोस्ट के तुरंत बाद जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीखा पलटवार किया और तेजस्वी की फोटो शेयर कर उन्हें घोटालेबाज बता दिया। नीरज ने लिखा, “भ्रष्टाचारी घोटालेबाज कभी बिहार की पहली पसंद हो ही नहीं सकते! तेजस्वी यादव बिहारी जनता के विवेक और अस्मिता का मजाक उड़ा रहे हैं। रोजगार की बात करते हैं, जो केवल अपने परिवार के उदय में लगे हैं। लालटेन से क्या रोशन करेंगे, जब हर घर को नीतीश कुमार जी ने बिजली से रोशन कर दिया है!”