Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
31-Oct-2025 09:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ़ रामबाबू सिंह ने आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बाभनगांवा, सरैया बाजार, पैगा, बखोरापुर, लौहर, छोटका लौहर, छपरा पर, भुसउला, करजा, केशोपुर, रामशहर, देवव्रत, पंडितपुर, में जनसंपर्क अभियान चलाया।
सुबह से मौसम बेहद खराब रहा, लेकिन इसके बावजूद रामबाबू सिंह बारिश में भीगते हुए जनता से मिलने पहुंचे। हर गांव में लोगों ने ढोल-नगाड़ों, नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोशीला स्वागत किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए रामबाबू सिंह ने कहा कि “सारे विरोधी मुझे हराने के लिए एकजुट हो गए हैं। भाजपा के बड़े नेता बिहार में कैंप कर रहे हैं और कुछ वोट काटने वाले उनसे वोट का सौदा कर चुके हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहिए। यह चुनाव बड़हरा की इज्जत और विकास का है। लालटेन पर बटन दबाकर ऐसे लोगों को सबक सिखाइए।”
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख नेता महंत मुखिया, युवा राजद के कोषाध्यक्ष सोनू राय, पूर्व मुखिया संजय सिंह, अनूप सिंह, अंकित सिंह, राजू सिंह, विनोद यादव, सुभाष कुमार उर्फ नेताजी, पप्पू सिंह, और हंसराज सिंह सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
युवा राजद के कोषाध्यक्ष सोनू राय ने भी जनता से राजद प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा और कहा “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना। इसके लिए हर बूथ पर लालटेन जलाना है और रामबाबू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाना है।”
जनता के अपार उत्साह से प्रभावित होकर रामबाबू सिंह ने कहा खराब मौसम के बावजूद जनता की भीड़ और जनता का जोश बताता है कि बड़हरा में अब बदलाव तय है। इस बार जनता वोट चोरों और बिकाऊ नेताओं को करारा जवाब देगी, और विकास की नई रोशनी लालटेन से हर घर तक पहुंचेगी।