ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

Bihar Politics: कौन है रमीज नेमत खान? जिसके नाम का रोहिणी आचार्य ने किया जिक्र, परिवार और पार्टी दोनों को कह दिया गुडबॉय

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के करीबी रमीज नेमत खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरजेडी और लालू परिवार को अलविदा कह दिया।

15-Nov-2025 04:47 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के सदमे से लालू परिवार अभी बाहर भी नहीं निकला था कि आरजेडी चीफ की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के करीबी और रमीज नेमत खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरजेडी और लालू परिवार को अलविदा कह दिया। संजय यादव को तो लोग जानते ही हैं लेकिन लोगों के मन में यह सवाल है कि रमीज कौन है, जिसका नाम रोहिणी आचार्य ने अपनी ट्वीट में किया है।


दरअसल, लालू प्रसाद को अपनी किडनी देकर मौत के मुंह से बचाने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने आरजेडी के साथ साथ लालू परिवार को छोड़ दिया है। इसका एलान उन्होंने खुद एक्स पर किया है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं... संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रहा हूँ”। रोहिणी के इस ट्विट के बाद रमीज की चर्चा तेज हो गई है। हम आपको बताते हैं कि आखिर रमीज नेमत खान कौन हैं।


रमीज नेमत खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 2016 में वे आरजेडी से जुड़े थे। शुरुआत में वे डिप्टी सीएम ऑफिस में बैकडोर का काम देखते थे, इसके बाद रमीज तेजस्वी यादव के दफ्तर से जुड़ गए। वर्तमान में रमीज तेजस्वी के डेली रूटीन और चुनावी कैंपेनिंग का जिम्मा संभालते हैं।


रमीज तेजस्वी के क्रिकेट के दिनों के दोस्त भी हैं। रमीज बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर के दामाद हैं। उनकी पत्नी जेब रिजवान वर्तमान में श्रावस्ती जिले में समाजवादी पार्टी की नेत्री हैं और जेबा तुलसीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।