ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: ‘नीतीश से नहीं संभल रहा, अब अपने बेटा को सीएम बनाएं’ मुख्यमंत्री को राबड़ी देवी की सलाह

Bihar Politics: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए कहा कि बिहार अब उनसे नहीं संभल रहा है, इसलिए वे अपने बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बना दें। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी सवाल उठाए।

21-Jul-2025 12:56 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ी सलाह दे दी है। राबड़ी देवी ने कहा है कि अब बिहार उनसे नहीं संभल रहा है ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी अपने बेटे निशांत कुमार को सौंप देनी चाहिए।


दरअसल, हाल के दिनों में राजधानी पटना के साथ साथ जिस तरह से पूरे बिहार में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है, ऐसे में सरकार और पुलिस पर सवाल उठना लाजमी बन जाता है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ हमलावर बना हुआ है और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार के खिलाफ खोल दिया है।


बिहार की पूर्व सीएम और विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा है कि पूरे राज्य में अपराध चरम पर पहुंच गया है। बिहार की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नीतीश कुमार से अब संभल नहीं रहा है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के साथ साथ गृह मंत्री भी हैं लेकिन उनसे अब बिहार संभाला नहीं जा रहा है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस्तीफा दे या नहीं दें उससे मतलब नहीं है लेकिन अब वह अपने बेटे निशांत को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दें। बेटा को बना दें, अब उनका बेटा ही संभालेगा। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से जिन लोगों का नाम काट दिया जाएगा, क्या वह बिहार और भारत के नागरिक नहीं कहलाएंगे?

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना