ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: ‘नीतीश ने ही सबको बनाया है, वह आए तो...

Bihar Budget Session 2025: ‘नीतीश ने ही सबको बनाया है, वह आए तो देश और बिहार बना’ राबड़ी देवी का तीखा पलटवार

Bihar Budget Session 2025: विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार के दावा करने पर कि लालू प्रसाद को उन्होंने ही बनाने का काम किया था, इसपर विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने हमला बोला है.

05-Mar-2025 01:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में बोलते हुए दावा किया था कि उन्होंने ही लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाया था। सीएम नीतीश के इस दावे पर लालू प्रसाद की पत्नी और विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने तीखा पलटवार किया है।


दरअसल, विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला था। खास तौर पर मुख्यमंत्री के निशाने पर आरजेडी, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद रहे। इस दौरान सीएम ने दावा किया था कि उनकी मदद से ही लालू प्रसाद पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बन सके थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को बनाने वाले वही हैं।


सीएम के इस दावे पर विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने तीखा पलटवार किया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि नीतीश जी ने ही सबको बनाया है। उन्होंने तंज किया कि नीतीश जी ही आए हैं तो देश बना है और बिहार बना है। इसके पहले कहां कुछ था, सब कुछ तो नीतीश कुमार के आने के बाद ही हुआ है।


 इससे पहले विधानसभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया था और कहा था कि 2005 के पहले कुछ नहीं था। उन्होंने यहां तक कहा कि 2005 से पहले न तो चांद था, न तारे थे और ना ही सूरज था। सृष्टि की उत्पत्ति ही 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुई है।