ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / politics / Bihar Politics: NDA में सीट शेयरिंग को लेकर मचे घमासान पर महागठबंधन की...

Bihar Politics: NDA में सीट शेयरिंग को लेकर मचे घमासान पर महागठबंधन की पैनी नजर, क्या बोले तेजस्वी यादव?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग पर विवाद गहराता जा रहा है। जीतन राम मांझी 15 सीटों की मांग पर अड़े हैं। इस पर महागठबंधन की पैनी नजर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता सरकार से नाराज़ है, बदलाव तय है।

08-Oct-2025 02:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद से एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। दोनों ही गठबंधनों में सीटों का फार्मूला तय करने के लिए बैठकों का दौर जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी नाराज हो गए हैं और 15 सीटों की मांग पर अड़ गए हैं। एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मचे घमासान पर विपक्षी खेमे की पैनी नजर है।


दरअसल, एनडीए में चिराग पासवान के बाद अब जीतन राम मांझी का नाराजगी सामने आई है। जीतन राम मांझी ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए यहां तक कह दिया कि अगर गठबंधन में उन्हे सम्मानजनक सीट नहीं मिली तो उनकी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी भावना व्यक्त की है और 15 सीटों पर दावा ठोका है।


एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर जारी घमासान पर तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। तेजस्वी ने कहा है कि एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर जीतन राम मांझी की नाराजगी सामने आने पर तेजस्वी ने कहा कि मांझी जी नाराज हो या कोई और नाराज हो हमको उससे कोई मतलब नहीं है लेकिन बिहार की जनता इस मौजूद सरकार से बेहद नाराज है और बहुत गुस्से में है। 


उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है। राज्य की जनता नया सरकार और नया बिहार चाहती है। सरकार ने नाराज बिहार की जनता इसबार सरकार को बदलने का काम करेंगे। बता दें कि दोनों ही गठबंधनों में अबतक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन आज शाम सीट शेयरिंग के फार्मूले का एलान कर सकता है हालांकि एनडीए में अबतक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना