ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: ‘एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति, अंतिम दौर में पहुंची चर्चा’, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का दावा

Bihar Politics: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि बिहार एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है और चर्चा अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एनडीए पूरी तरह एकजुट है।

14-Oct-2025 11:25 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया एकांउट एक्स पर लिखा कि एनडीए गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है और अब यह चर्चा अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दलों के बीच बातचीत सकारात्मक माहौल में हो रही है और किसी तरह का मतभेद नहीं है।


सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर लिखा “एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।”


उनके इस ट्वीट को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए के भीतर चल रही सीट-बंटवारे की चर्चा पर एक स्पष्ट राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा, जदयू, हम और लोजपा (रामविलास) सहित एनडीए के सभी घटक दलों के बीच बातचीत लगातार जारी है।


सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता एक बार फिर विकास और स्थिरता के लिए एनडीए पर भरोसा जताएगी।