ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा Bihar News: हड़ताल के बीच 3 महिला समेत पांच CO का त्यागपत्र, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया स्वीकार ‘May I Help You’ कहकर मदद करेगा रोबोट: रेलवे स्टेशनों पर तैनात होंगे ह्यूमनॉइड, यात्रियों की सहायता के साथ चोरों पर भी नजर मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar Crime News: बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद की मर्डर की आशंका

Bihar Politics: औरंगाबाद में NDA का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन, गठबंधन के नेताओं ने दिखाया दम

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल अभी से ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गए हैं। औरंगाबाद में शुक्रवार को एनडीए का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

31-Jan-2025 05:57 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बीजेपी सहित एनडीए घटक दलों के नेता आज एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में औरंगाबाद में इकट्ठा हुए और अपना दम दिखाया। सभी घटक दलों ने एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार की सरकार की विकास योजनाओं का गुणगान किया। सभी ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया।


औरंगाबाद के गेट स्कूल के मैदान में आयोजित भव्य और विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, पूर्व विधायक मनोज शर्मा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।


इस सम्मेलन में गोह विधानसभा सहित विभिन्न विधानसभा से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में खड़े होकर एकजुट रहने का संकल्प लेते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर एलान किया। इस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साहित कार्यकर्ता जोश और उमंग के साथ शामिल हुए।


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की पहचान है। हमारे कार्यकर्ता विचार पर केंद्रित हैं, व्यक्ति पर नहीं। उन्होंने कहा कि आज कुछ संगठनों और पार्टियों द्वारा एक नई रणनीति और सत्ता पाने के लिए समाज में भी फूट डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि हम सभी एक रहेंगे तो मजबूत रहेंगे, एक नहीं रहेंगे तो मजबूर रहेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का मंत्र देकर देश को आगे ले जाने में जुटे हैं। भाजपा के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और जुनून ने अभी ही विधानसभा चुनाव के परिणाम के संकेत दे दिए हैं। कार्यकर्ताओं का यह जोश और उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी।


इधर, गोह क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमारे विरोधियों के पास कहने को ज्यादा कुछ नहीं है जबकि एनडीए के पास नेता भी है, नीति भी है, नियत भी है, कार्यकर्ता और कार्यक्रम भी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में कुछ भी मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आज एनडीए पूरी ताकत से एकजुट है। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एनडीए को मजबूत करने के लिए अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।


एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह गठबंधन विचारधारा, नीति और जनसेवा पर आधारित है। एनडीए का हर कार्यकर्ता हमारे लिए परिवार का हिस्सा है। यह एक ऐसा मंच है जहां हर आवाज को सुना जाता है, हर सपने को संजोया जाता है, और हर मेहनत को सम्मान दिया जाता है। 


उन्होंने कहा कि आज एनडीए के नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, कृषि हो, या उद्योग- नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के लिए 'सुशासन' केवल एक सपना था, लेकिन एनडीए ने इसे हकीकत में बदलकर दिखाया। आज बिहार विकास के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।


जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उमड़ा यह जनसैलाब इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के रण में न केवल पूरी तैयारी से उतरने का उद्घोष है, बल्कि उसके परिणाम की झलक भी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जंगलराज में सबसे अधिक पीड़ित औरंगाबाद की जनता रही थी। उन्होंने कहा कि यहां की जनता उस दौर को कभी भी भूल नहीं सकती। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम न केवल जीत दर्ज करने जा रहे हैं बल्कि एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।


लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार ही नहीं देश की जनता का विश्वास एनडीए सरकार के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के संगठन का पहला काम होता है कि समाजबंधुओं में समरसता बनाए रखे और यही हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है।


हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद पर परिवारवाद को लेकर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समाजवाद का दंभ भरने वाले आज तक परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार इस परिवार की पहचान बन गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।


रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि आज देश में कहीं भी जाइए एनडीए सरकार की विकास नीतियों का जबरदस्त समर्थन है। विकास की योजनाएं किसी एक धर्म, एक जाति और एक समाज के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब कल्याण है, यही कारण है कि लोग एनडीए को पसंद कर रहे हैं।


भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि 2005 में बिहार की जनता ने राजद के कुशासन, भ्रष्टाचार और अराजकता से तंग आकर एनडीए को चुना है उस समय सुशासन केवल एक सपना था जिसे एनडीए की सरकार ने हकीकत में बदल कर दिखाया।अगर हम सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और एकजुटता और उत्साह से लग जाएंगे तो यह विश्वाश ही नही पूर्ण विश्वाश है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतेंगे और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वाश और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के विजन ने बिहार को एक नई दिशा दी है।


कार्यक्रम का अध्यक्षता हम से के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह,संचालन पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, उपस्थित लोग जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,हम से के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी,लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार वर्मा,भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह,पूर्व विधायक रणविजय कुमार,विरेन्द्र सिंह,मनोज शर्मा,ललन राम,पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह,संयोजक सुभाष चन्द्रवंशी, चन्दन कुमार, सिद्धार्थ शम्भू, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी,लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह,रालोम जिलाध्यक्ष अशोक मेहता,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं तमाम एनडीए के कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।