बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
20-Mar-2026 10:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जदयू के कार्यकर्ताओं के निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर कहा कि अगर निशांत मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमारी शुभकामनाएं हैं।
हालांकि उन्होंने यह भी कि भाजपा को अगर निशांत को ही सीएम बनाना था तो नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा भेजकर क्यों हटाती? जदयू के कार्यकर्ता ऐसा कहकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं और राजनीति में आए हैं। अब वे क्या बनेंगे और जदयू उन्हें क्या बनाएगी, यह तो जदयू का काम है, इससे हम लोगों को कोई लेना-देना नहीं है।
इधर, विक्रमशिला पुल को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार है और भ्रष्टाचार चरम पर है। पहले भी कई पुल के क्षतिग्रस्त होने, टूटने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि काम करने वाले उनके दोस्त, यार हैं जो काम कर रहे हैं। जब ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी तब ही लोगों में डर पैदा होगा।
वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने महंगाई को लेकर कहा कि सरकार की पॉलिसी ही गलत है तो महंगाई बढ़ेगी ही। महंगाई तो बढ़ना ही है। पिछले 11 साल से आत्मनिर्भर देश बनाने की बात कही जा रही है लेकिन कुछ काम हो नहीं रहा है। जब दूसरे पर आश्रित हैं तो ऐसा तो होगा ही। पड़ोसी देशों के साथ और अन्य देशों से संबंध अच्छे रहते तो इसका लाभ देश को मिलता।